सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत वन रावतों के गांव में आज पहुंचेंगे जिले के सभी अफसर।
चम्पावत। जिले के एकमात्र वन रावतों के गांव खिरद्वारी के समग्र विकास की सोच को लेकर जिला अधिकारी नवनीत पांडे के नेतृत्व में विकास से जुड़े सभी अधिकारियों का काफिला आज आज शनिवार को खिरद्वारी गांव पहुंचेगा जहां न केवल विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर वन रावतों को सरकार की योजनाओं से रूबरू कराया जाएगा। बल्कि प्रधानमंत्री जनजाति, आदिवासी, महा अभियान के तहत भारत सरकार द्वारा उनके सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों से भी यहां के लोगों को अच्छादित किया जाएगा। यह पहला अवसर है जब जिला प्रशासन द्वारा होमवर्क करने के बाद इस गांव में शिविर लगाकर सरकार जनता के द्वार की अवधारणा को जमीनी रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।






