उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की लंबे समय से शासन स्तर पर लंबित 27 समस्याओं के समाधान हेतु शासन के साथ हुई वार्ता में समस्याओं के समाधान हेतु कोई सहमति न बनने के कारण शाखा लोहाघाट एवं शाखा चंपावत के सदस्यों द्वारा एनेक्सी भवन लोक निर्माण विभाग परिसर में छठवें दिन हडताल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया
शासन से हुई वार्ता विफल होने के बाद महासंघ के समस्त सदस्यों ने आक्रोशित होकर आन्दोलन को और मुखर कर दिया है। दिनांक 01-04-2006 से आवश्यक सेवा सम्वन्धित विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरिंग भी आंदोलन में कूद पड़ेंगे और साथ ही हडताल दिवस के छठवे दिन ई० गोपाल राम लाकोटी जनपद अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ई० नीरज ओली, ३० प्रमोद वर्मा आदि उपस्थित थे।

