जनपद के फूंगर क्षेत्र में 103 नाली भूमि पर लगभग ₹56 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन जिला जेल का जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं समयबद्धता की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं तय समय-सीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ।

प्रस्तावित जिला जेल में हॉस्पिटल ब्लॉक, 2 पुरुष बैरक, 1 महिला बैरक, 1 सोलिटरी सेल, 1 माइनर सेल, वर्कशॉप सहित आधुनिक प्रशासनिक एवं सुरक्षा सुविधाओं का निर्माण किया जा रहा है, जिससे कारागार संचालन अधिक सुव्यवस्थित एवं मानवीय बन सके। लगभग 196 बंदियों की क्षमता वाले इस कारागार में 156 पुरुष, 20 महिला बंदियों तथा 20 सोलिटरी सेल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन कार्यों के अंतर्गत कास्टिंग की प्रगति की जानकारी ली तथा रिटेनिंग वॉल के निर्माण को प्राथमिकता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। वर्तमान में स्थल पर 50 से अधिक कार्मिक कार्यरत हैं।

उन्होंने कार्यदायी संस्था ब्रिडकुल, पिथौरागढ़ को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए स्पष्ट वर्क प्लान तैयार किया जाए तथा चरणबद्ध तरीके से कार्यों को आगे बढ़ाया जाए। साथ ही, नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना जनपद की कारागार क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, सुधार एवं पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। परियोजना पूर्ण होने पर चम्पावत को एक आधुनिक, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित जिला जेल की सुविधा प्राप्त होगी।

निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!