चंपावत। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, भारत सरकार द्वारा संचालित किलकारी एवं मोबाइल अकादमी कार्यक्रम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में अरमान संस्था के प्रतिनिधि डॉ. अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि किलकारी कार्यक्रम गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के लिए भारत सरकार की एक मोबाइल आधारित पूर्णतः निःशुल्क सेवा है। इस सेवा के अंतर्गत भारत सरकार के नंबर 1600403660 से गर्भावस्था एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां लाभार्थियों को नियमित रूप से वॉयस कॉल के माध्यम से प्रदान की जाती हैं। लाभार्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 14423 या 1800532155 डायल कर किलकारी संदेश भी सुन सकते हैं।

कार्यशाला के दौरान कार्यक्रम अधिकारी, कुमाऊं, मनोज कुमार सिंह ने आशा कार्यकर्ताओं के लिए संचालित मोबाइल आधारित प्रशिक्षण कोर्स मोबाइल अकादमी की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस कोर्स के माध्यम से आशा कार्यकर्ता गर्भावस्था एवं नवजात शिशु के स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण अपने मोबाइल फोन से प्राप्त कर सकती हैं।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने कहा कि किलकारी सेवा की पहुंच बढ़ाने में अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए सभी कार्यक्रम अधिकारियों, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे प्रत्येक लाभार्थी को किलकारी सेवा की जानकारी दें तथा उनके मोबाइल फोन में किलकारी के नंबर सुरक्षित कराएं।
कार्यशाला के दौरान किलकारी कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर जनपद चंपावत के सभी ब्लॉकों को सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक गौरव पाण्डेय, जिला डाटा प्रबंधक दिनेश चंद्र, जिला कम्युनिटी मोबिलाइजर जगदीश जोशी, आईईसी/बीसीसी फैसिलिटेटर अमित बिष्ट, सहित समस्त ब्लॉक समन्वयक, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं ब्लॉक डाटा प्रबंधक उपस्थित रहे।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!