चम्पावत जनपद में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने हेतु तेज़ी से कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़पास एवं मैरोली में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु अहम घोसणा की है।

मुख्यमंत्री की घोषणा संख्या 228/2026 एवं 229/2026 के अंतर्गत दोनों ग्राम पंचायतों के आंतरिक मार्गों का व्यापक सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। ग्रामीण निर्माण विभाग के माध्यम से गांवों में इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य प्रस्तावित है, जिससे ग्रामीणों को कीचड़युक्त एवं दुर्गम मार्गों से राहत मिलेगी। इसके साथ ही सुगम आवागमन, स्वच्छता एवं आधुनिक ग्रामीण परिवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि बड़पास एवं मैरोली ग्राम पंचायतों हेतु शीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्य प्रारंभ किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन विकास कार्यों से न केवल ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास को भी गति प्राप्त होगी तथा ग्रामीणों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

By Jeewan Bisht

"द पब्लिक मैटर" न्यूज़ चैनल पर स्वागत है. यहां आपको मिलेगी उत्तराखंड की लेटेस्ट खबरें, पॉलिटिकल उठापटक, मनोरंजन की दुनिया, खेल-जगत, सोशल मीडिया की वायरल खबरें, फिल्म रिव्यू, एक्सक्लूसिव वीडियोस और सेलिब्रिटीज के साथ बातचीत से जुड़े रहने के लिए बने रहे "द पब्लिक मैटर" के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!